JEE Advanced Results 2025 out: Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur ने आज JEE Advanced Results 2025 घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 18 मई 2025 को कंप्यूटर आधारित मोड में कराई गई थी। इस साल, आईआईटी दिल्ली जोन से आने वाले रजित गुप्ता (Rajit Gupta IIT Topper) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। उन्हें कुल 360 में से 332 अंक हासिल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने JEE मेन 2025 के दोनों सत्रों में भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। वहीं पिछले साल की बात करें तो पिछले साल, Ved Lahoti ने 355 अंकों के साथ टॉप किया था।