शिक्षा

Success Story: न सिर पर पक्की छत, न भरपेट खाना….पिता करते थे पंचर का काम, बेटा बना करोड़ों का मालिक

Success Story Of Youtuber Manoj Dey: कभी कच्चे मकान में रहने वाले मनोज डे आज आलीशान घर में रहते हैं। उन्होंने यूट्यूब से काफी कमाई की है। जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी

2 min read

Success Story Of Youtuber Manoj Dey: क्या आप जानते हैं कि किस्मत जब चमकती है तो क्या होता है? किस्मत ऐसी चीज होती है जो आपको कब फर्श से अर्श तक ले जाए इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं होता। कुछ ऐसी ही कहानी है इस झारखंड के लड़के की। आज हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो अब लाखों रुपये में खेलता है। लेकिन एक समय था कि घर में दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल था। हम बात कर रहे हैं यूट्यूबर मनोज डे (Youtuber Manoj Dey) की।

आईटीआई ट्रेनिंग लेकर गुजरात की कंपनी में करते थे काम (Success Story)

मनोज अपने टेक चैनल से यूट्यूब की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। Manoj Dey नाम से उनका चैनल है जहां वो गैजेट्स, टेक्नोलॉजी और मोटिवेशनल वीडियोज बनाते हैं। मनोज के 34 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और वो हर महीने लाखों रुपये की कमाई करते हैं। झारखंड के रहने वाले मनोज का शुरुआती जीवन संघर्षमय (Success Story) रहा। उन्होंने हाईस्कूल के बाद आईटीआई से ट्रेनिंग ली, जिसके बाद गुजरात की कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, मनोज डे का काम में मन नहीं लगा और वो नौकरी छोड़कर घर लौट आए।

साइबर कैफे से मिला यूट्यूब चैनल शुरू करने का आईडिया (Success Story)

मनोज घर तो आ गए पर उनके सामने वही गरीबी और दो वक्त की रोटी की समस्या थी। उनके पिता पंचर की दुकान पर काम करके एक दिन का बस 200 से 250 रुपये कमा पाते थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऐसे में घर चलाना कितना मुश्किल रहा होगा। मनोज से घर की ये हालत देखी नहीं गई और उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया। साथ ही एक साइबर कैफे की दुकान पर काम भी किया। यहां मनोज ने एक वीडियो देखा जिसका टाइटल था “यूट्यूब से पैसे कैसे कमाएं।” फिर क्या था मनोज को लगा कि उन्हें इसे ट्राई करना चाहिए था और यहीं से उनके यूट्यूब करियर की शुरुआत हुई। 

डिप्रेशन में चले गए थे मनोज डे  (Manoj Dey Success Story) 

सबसे पहले उन्होंने सिंगिंग चैनल की शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी वीडियोज भी ट्राय किया। हालांकि, ये तरीका काम नहीं आया। इसके बाद उन्हें टेक चैनल शुरू करने का ख्याल आया, जिसमें वो कामयाब रहे। चैनल पर करीब 150 वीडियोज डालने के बाद उन्हें रेवेन्यू आना शुरू हो गया और शुरुआती कमाई करीब 80 डॉलर तक थी। यूट्यूब की दुनिया में मनोज को झटका तब लगा जब उनका एडसेंस अकाउंट तकनीकी कारणों की वजह से बंद कर दिया गया। इस झटके के बाद वे डिप्रेशन में चले गए थे।

क्या मनोज डे की नेट वर्थ (Manoj Dey Net Worth)

जीतते वही लोग हैं जो थकते नहीं हैं। मनोज ने भी हार नहीं मानी उन्होंने अपने नाम से चैनल की शुरुआत की। वे अपने पड़ोसी के घर में वीडियो बनाते थे। फिर धीरे धीरे गाड़ी पटरी पर आई और उन्हें कामयाबी मिलने लगी। 33 हजार सब्सक्राइबर्स के बाद उनका चैनल मॉनेटाइज हो गया और फिर कमाई सालभर के अंदर ही हजारों से लाख (Success Story) तक पहुंच गई। मनोड ने अपने यूट्यूब की कमाई (Manoj Dey Net Worth) से 25 लाख रुपये की कार खरीदी है। साथ ही अब वो कच्चे घर में नहीं आलीशान घर में रहते हैं। यही नहीं उन्होंने यूट्यूब की कमाई से अपने पूरे परिवार का लाइफस्टाइल बदल दिया है।

Also Read
View All

अगली खबर