शिक्षा

CA Exam 2021 स्थगित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 जून को होगी सुनवाई

आईसीएआई द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार सीए फाइनल एग्जाम 2021 अगले माह 5 जुलाई से शुरू होंगे तथा 19 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2021, 2:57 PM IST
ICAI
ICAI, government job, Sarkari Naukri, rojgar samachar, rojgar,sarkari job, ICAI Website For CA Jobs, CA Jobs,ICAI Website, CA Jobs in India, CA Jobs Website, Website for CA Jobs, ICAI, institute of chartered accountant, education news in hindi, education

नई दिल्ली। पांच जुलाई से शुरू होने वाले CA Exam 2021 को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर अब सुनवाई मंगलवार (29 जून) को होगी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई होनी थी। याचिका की सुनवाई जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस ए. एम. खानविलकर तथा जस्टिस अनुराधा बोस की तीन जजों की बेंच करेगी। याचिका में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) द्वारा जुलाई में परीक्षा आयोजित कराए जाने की अधिसूचना जारी किए जाने वाले आदेश को चुनौती दी गई है।

याचिका में कोर्ट से अपील की गई है कि छात्रों के लिए एक्स्ट्रा अवसर देने के भी निर्देश दिए जाए। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से निकट भविष्य में होने वाली ICAI CA Final एग्जाम, इंटर और फाउंडेशन एग्जाम 2021 के लिए बनाए जा रहे एग्जाम सेंटर्स को भी बढ़ाए जाने के आदेश देने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि आईसीएआई द्वारा जारी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार सीए फाइनल एग्जाम 2021 अगले माह 5 जुलाई से शुरू होंगे तथा 19 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे। इसी प्रकार सीए इंटर एग्जाम 6 जुलाई से 20 जुलाई तक आयोजित किए जाएंगे जबकि सीए फाउंडेशन कोर्स एग्जाम 24 जुलाई से स्टार्ट होंगे।

एग्जाम जारी करते हुए आईसीएआई ने छात्रों को एक अतिरिक्त प्रयास दिए जाने की भी बात कही थी। अब छात्र नवंबर 2021 की परीक्षाओं में भी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा जिन छात्रों का जुलाई अटैम्प्ट कोरोना के कारण छूट जाएगा वे बिना कोई एक्स्ट्रा फीस दिए नवंबर में आयोजित होने वाले एग्जाम में पार्टिसिपेट कर सकेंगे।

Updated on:
28 Jun 2021, 2:57 PM IST
Published on: