शिक्षा

Tripura 12th board result 2018 : जारी हुआ रिजल्ट, tbse.in पर देखें

त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) ने १२वीं क्लास के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट Tripura 12th board result जारी कर दिया है।

2 min read
Jun 08, 2018
Gujarat GSEB 10th SSC result 2018

त्रिपुरा १२वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हुआ। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) ने १२वीं क्लास के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट Tripura 12th board result जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने फाजिल आर्ट्स और फाजिल थिअलॉजी परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। टीबीएसई १२वीं क्लास का आर्ट्स और कॉमर्स TBSE class 12 arts and commerce result का रिजल्ट 8 जून को सुबह 9.30 बजे जारी किया गया। आपको बता दें कि १२वीं साइंस का रिजल्ट २२ मई को ही घोषित किया जा चुका है।

बोर्ड ने १२वीं साइंस TBSE 12th Science Result का रिजल्ट बोर्ड के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुए संवाददाता सम्मेलन में ही जारी किया था। इससे पहले टीबीएसई ने विधानसभा को ध्यान में रखते हुए १२वीं की परीक्षा भी टाल दी थी। पहले यह परीक्षा ५ मार्च से निर्धारित थी, लेकिन यह ८ मार्च से शुरू की गई थी। इस साल करीब २७००० स्टूडेंट्स ने १२वीं और ५५००० स्टूडेंट्स ने १०वीं क्लास की परीक्षा दी है।

ये भी पढ़ें

शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद अब सरकारी अध्यापकों ने करवाया ट्यूशन तो खैर नहीं !

टीबीएसई १२वीं आर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in पर देखा जा सकता है। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं। उन्हें TBSE12 टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखकर 54242 या 56070 पर भेजना होगा।

स्टूडेंट्स ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स टीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट tbse.in पर लॉगऑन करें। इस साइट के होम पेज पर आपको TBSE class 12 arts result or TBSE class 12 commerce result का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करेते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको मांगी गई डीटेल्स डालनी होंगी। डीटेल्स डालते ही सब्मिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट लेना न भूलें। टॉपर्स के नाम भी जल्दी ही जारी किए जाएंगे ।

ये भी पढ़ें

West Bengal HS Result 2018 : जारी हुआ रिजल्ट, यहां देखें

Published on:
08 Jun 2018 10:38 am
Also Read
View All