IAS Tuhin Kanta Pandey : तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS Officer हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो तुहिन कांत पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से इकोनॉमिक्स में...
भारत ने हाल ही में भारत सरकार ने 1987 बैच के आईएएस ऑफिसर IAS Tuhin Kanta Pandey को फाइनेंस सेक्रेटरी (Finance Secretary) के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले तुहिन कांत पांडे निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव के पद पर कार्यरत थे। अब उनका प्रमोशन कर दिया गया है। पांडे अब वित्त विभाग में फाइनेंस सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य करेंगे।
तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS Officer हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो तुहिन कांत पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से इकोनॉमिक्स में एम.ए. किया है। अपनी एम.ए. की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने यू.के. से एम.बी.ए. की डिग्री हासिल की। आईएएस तुहिन कांत पांडे ने ओडिशा सरकार और भारत सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
तुहिन कांत पांडे संबलपुर जिले के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार में कॉमर्स डिपार्टमेंट में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। जिसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) में भी काम किया है। केंद्र सरकार में काम शुरू करने से पहले उन्होंने ओडिशा राज्य में कई अहम पदों पर कार्य किया है। ओडिशा में वित्त विभाग के प्रधान सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।