युवाओं के दिल के धड़कन और मशहूर रैपर Honey Singh आजकल फिर से चर्चा में बने हुए हैं। कई सालों से लाइमलाइट से गायब Honey Singh खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, हनी सिंह की "Glory" नाम की नई एल्बम आई है। जिसके प्रमोशन के लिए मशहूर रैपर कई इवेंट में जा रहे हैं। साथ ही कई बड़े मीडिया एजेंसियों से इंटरव्यू में बातचीत कर रहे हैं। प्रमोशन के सिलसिले में एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए Honey Singh ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिन याद करते हुए कई राज खोले हैं।