Doon School- भारत के Best Boarding School में Doon school का नाम दूसरे स्थान पर आता है। Doon school एक बॉयज स्कूल है। इस स्कूल की स्थापना साल 1935 में हुई थी। इस स्कूल में राजीव गांधी, राहुल गांधी, करण थापर, प्रणय रॉय, जैसे राजनीति और मीडिया के बड़े चेहरों ने पढ़ाई की है। इस स्कूल की फीस की बात करें तो भारत के छात्रों के लिए Annaul Fees 1,120,000 रुपये और International Students के लिए 1,400,000 रुपये फीस है। यह स्कूल देहरादून में स्थित है।