शिक्षा

ट्विंकल खन्ना ने लॉन्च की अपनी नई बुक ‘पायजामाज आर फॉरगिविंग’

ट्विंकल ने शुक्रवार को मुंबई में अपनी किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' के लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात की
2 min read
Sep 08, 2018
Twinkle khanna
लेखिका एवं निर्माता ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्होंने जिन फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया है, उन सभी फिल्मों पर प्रतिबंध लगना चाहिए, ताकि उन्हें कोई नहीं देख सके। ट्विंकल ने शुक्रवार को मुंबई में अपनी किताब 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' के लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात की। इस मौके पर उनके पति अक्षय कुमार, मां डिंपल कपाड़िया, करण जौहर, रणवीर सिंह, सोनम कपूर, बॉबी देओल, तान्या देओल, आर. बाल्की, गौरी शिंदे, माना शेट्टी और सिकंदर खेर मौजूद थे।

साल 1995 में हिंदी फिल्म 'बरसात' से आगाज करने वाली ट्विंकल ने सफल फिल्मों जैसे 'इतिहास', 'जुल्मी' और 'मेला' में काम किया। अक्षय से 2001 में शादी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था। यह पूछे जाने पर कि उनकी कौन सी फिल्म को अब दोबारा बनाया जाना चाहिए तो उन्होंने मजाक में कहा, "मैंने एक भी हिट फिल्म नहीं दी है। मुझे लगता है कि मेरी सारी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए, ताकि कोई उन्हें देख नहीं सके।" ट्विंकल दो बच्चों आरव और नितारा की मां हैं।

CBSE CTET 2018 के लिए आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे करेक्शन, 9 दिसंबर को है एग्जाम

सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज से खोल दी है। जिन उम्मीदवारों से आवेदन करते समय कोई गलती हो गई थी वे आज से यानि 6 सितंबर से आॅफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने आवेदन फॉर्म को सुधार सकते हैं। यह विंडो 10 सितंबर तक खुली रहेगी।

सीबीएसई ने अपनी अाधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी फॉर्म सुधार लिंक सक्रिय कर दिया है। यह परीक्षा 9 दिसंबर 2018 रविवार को आयोजित करवाई जाएगी। इससे पहले CBSE CTET 2018 के लिए आवेदन शुल्क जमा कराने की लास्ट 5 सितंबर 2018 थी।

Published on:
08 Sept 2018 12:43 pm