यूजीसी का पत्र मिलने के बाद पिछले वर्ष से इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं इससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भरे जाने वाले आवेदन पत्र में आधार नंबर वाले कॉलम को भरना अनिवार्य कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में यूजीसी के सचिव की ओर से देशभर के कुलपतियों को लिखे गए पत्र में जानकारी दी है कि आधार (टारगेटेड डिलेवरी ऑफ फाइनेंशियल एण्ड अदर सबसिडी, बेनिफिट एण्ड सर्विस) एक्ट 2016 के तहत किसी के आधार नंबर को सार्वजनिक करना प्रतिबंधित कर दिया गया है।