शिक्षा

UGC NET 2025 Last Date: अब इस तारीख तक कर सकते हैं नेट परीक्षा के लिए आवेदन, बढ़ी लास्ट डेट

UGC NET 2025 Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। देखें नई तारीख-
2 min read
• •
Updated: 8 May 2025, 7:58 PM IST
UGC NET 2025 Last Date

UGC NET 2025 Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 मई तक बढ़ा दी गई है। पहले लास्ट डेट 7 मई थी। इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। जिन छात्रों ने अभी तक UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 

आवेदन शुल्कजमा करने की अंतिम तिथि 8 मई से बढ़ाकर 13 मई कर दी गई है। आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ UPI के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन (UGC NET 2025 Steps To Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • इसके बाद होमपेज पर UGC NET रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें 
  • फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स जमा करें और आवेदन शुल्क जमा करें 
  • कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकाल लें

15 मई तक फॉर्म में कर सकते हैं सुधार

एक बार आवेदन लिंक बंद हो जाने के बाद, ऑनलाइन आवेदन पत्र में विवरण में सुधार के लिए विंडो 14 से 15 मई तक उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले, सुधार विंडो 9 से 10 मई तक खुली थी। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रस्तुत विवरणों में सुधार आधिकारिक वेबसाइट पर सुधार विंडो के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं, जब सुधार / संपादन विंडो लाइव हो।

इस हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क (UGC Helpline Number)

यूजीसी नेट जून 2025 का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही पीएचडी कोर्सेज में दाखिला के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी-नेट जून 2025 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 /011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।  यूजीसी ने एक नोटिस जारी कर छात्रों को सूचित किया है कि वे एग्जाम कैंसल या अन्य किसी प्रकार की फेक न्यूज पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से प्रसारित नोटिस पर ही भरोसा करें। 

Updated on:
8 May 2025, 7:58 PM IST
Published on: