
UGC NET 2025 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.in पर जाएं। आवेदन करने से पहले योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य डिटेल्स की पूरी जानकारी हासिल कर लें।
यूजीसी नेट के लिए आवेदन 16 अप्रैल 2025 से किए जा रहे हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मई 2025 है। 8 मई की रात 11:59 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। एक बार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, इसके बाद करेक्शन विंडो 9 मई से 10 मई 2025 तक के लिए ओपन की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 21 जून से 30 जून के बीच किया जाएगा।
सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क अलग अलग है। जनरल कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये है। वहीं ईडब्ल्यूएस व ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के लिए ये राशि 600 रुपये निर्धारित की गई है और एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक की डिग्री होनी चाहिए (ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए 50 फीसदी अंक की अनिवार्यता है)। वहीं चार वर्षीय स्नातक वाले विद्यार्थी भी नेट दे सकते हैं। चार-वर्षीय स्नातक डिग्री कार्यक्रम वाले कैंडिडेट्स उस विषय के लिए अप्लाई कर सकते हैं जिसमें वे पीएचडी करना चाहते हैं। चार साल या आठ सेमेस्टर के स्नातक डिग्री कार्यक्रम वाले कैंडिडेट्स के पास कुल मिलाकर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या इसके समकक्ष ग्रेड प्राप्त होना चाहिए।
Updated on:
4 May 2025, 4:37 PM IST
Published on:
4 May 2025, 4:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.