30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSSC SI Admit Card 2025: बिहार में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

BPSSC SI Admit Card 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकाली गई है। परीक्षा का आयोजन 18 मई को होगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 May 2025, 3:06 PM IST

BPSSC SI Admit Card 2025

BPSSC SI Admit Card 2025: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए 18 मई को परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए BPSSC SI परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड bpssc.bihar.gov.in डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा (BPSSC SI Exam Date)

एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। कैंडिडेट्स को परीक्षा से 2 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा यानी कि उन्हें 8 बजे सुबह ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

यह भी पढ़ें- भारत में सबसे सस्ता कहां है इंजीनियरिंग कॉलेज | BTech College

दो चरणों में होगी परीक्षा (BPSSC SI Exam Pattern)

एसआई भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा जिसे प्रीलिम्स भी कहते हैं वो 200 अंकों की होगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। वहीं मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा।

इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल (BPSSC SI Exam Syllabus)

प्रीलिम्स परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं समसामायिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं मुख्य परीक्षा में पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा। जबकि दूसरे पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11389 पदों पर निकली भर्ती, इस प्रक्रिया की मदद से करें आवेदन, नजदीक है अंतिम तारीख

यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स (BPSSC SI Vacancy Details)

  • अनारक्षित- 12
  • अनुसूचित जाति- 04
  • अनुसूचित जनजाति- 00
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 05
  • पिछड़ा वर्ग- 03
  • पिछड़ा वर्ग की महिला- 01
  • आर्थिक रूप से कमजोर- 03

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग