
फोटो: पत्रिका
BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से स्टाफ नर्स के 11389 पदों पर वैकेंसी की घोषणा की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है। ऐसे में अगर आपने अभी तक नहीं अप्लाई किया है तो नीचे बताए गए प्रोसेस की मदद से जल्द से जल्द अप्लाई करें-
BTSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से 2025 से शुरू किए गए थे। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मई 2025 है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बिहार तकनीकी सेवाकी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) होनी चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा अथवा समकक्ष नर्सिंग प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार का उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए। उम्र की गणना 01.08.2024 के आधार पर की जाएगी।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने कुल 11389 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके तहत अलग अलग वर्गों के लिए सीटें आरक्षितकी गई हैं-
Updated on:
4 May 2025, 1:16 PM IST
Published on:
4 May 2025, 1:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.