30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Success Story: टॉपर Shakti Dubey से आगे निकली बिहार की ये बेटी, यूपीएससी में हासिल किए इतने मार्क्स, IIMC से ली है पत्रकारिता की डिग्री

UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीं इस परीक्षा में बिहार की बेटी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हम बात कर रहे हैं रुचिका झा की-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 30 Apr 2025, 4:47 PM IST

UPSC Success Story Ruchika JHa

UPSC Success Story Ruchika Jha: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले पांच टॉपर में तीन लड़कियां रहीं। वहीं इस परीक्षा में बिहार की बेटी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हम बात कर रहे हैं रुचिका झा की, जिन्होंने इंटरव्यू में शक्ति दुबे से ज्यादा अंक हासिल किया है।

पिता शिक्षक और मां हाउस वाइफ हैं (Ruchika Jha Family)

रुचिका एक साधारण परिवार से आती हैं। रुचिका झा मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं। हालांकि, उनका पूरा परिवार लंबे समय से दिल्ली में रह रहा है। ऐसे में उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली से हुई है। उनके पिता केमिस्ट्री विषय के शिक्षक हैं और मां हाउस वाइफ हैं। रुचिका ने यूपीएससी में 51वीं रैंक हासिल की है। 

यह भी पढ़ें- Bihar Home Guard Physical Test: महिलाओं और पुरुषों के लिए फिजिकल टेस्ट में ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक के क्या हैं नियम, यहां देखें

PTI में कॉपी एडिटर का काम कर चुकी हैं रुचिका (Ruchika Jha Journalism Background)

रुचिका शुरू से ही पढ़ाई में अच्छी थीं। स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने कुछ वक्त प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में कॉपी एडिटर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने एजुकेशनल कंपनी के साथ काम करना शुरू कर दिया। इस बीच उनके मन में यूपीएससी में बैठने का ख्याल आया और नौकरी के साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

यहां से की यूपीएससी की तैयारी 

यूपीएससी की तैयारीके लिए रुचिका ने जामिया मिलिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) की मदद ली। दिलचस्प बात ये है कि इस कोचिंग के 32 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इस बार यूपीएससी की परीक्षा में हुआ है। इन्हीं में से एक रुचिका भी हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 1681 कैंडिडेट्स का फॉर्म हुआ खारिज, खुद विभाग ने दी जानकारी

टॉपर से ज्यादा अंक लाकर हासिल की सफलता (UPSC Success Story)

रुचिका झा ने यूपीएससी में 51वीं रैंक लाकर सफलता हासिल की है। उन्होंने टॉपर (UPSC Topper) शक्ति दुबे(Shakti Dubey) से परीक्षा में ज्यादा अंक हासिल किया है। AIR रैंक 1 हासिल करने वाले शक्ति दुबे को लिखित परीक्षा में 843 अंक मिले हैं और इंटरव्यू में 200, जबकि रुचिका झा को लिखित परीक्षा में 795 और इंटरव्यू में 204 अंक मिले हैं। शक्ति दुबे का कुल अंक 1043 है और उन्होंने AIR रैंक 1 हासिल किया है। वहीं रुचिका झा को कुल 999 अंक मिले हैं और उन्होंने AIR रैंक 51 हासिल किया है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा