
BPSSC SI Recruitment: कुछ समय पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मार्च 2025 थी। वहीं अब कई आवेदकों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। BPSSC ने कुल 1681 अभ्यर्थियों के नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए हैं जिनके आवेदन खारिज कर दिए गए हैं।
दरअसल, बीपीएसएससी ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकाली थी। वहीं अब विभाग ने उन आवेदकों की लिस्ट जारी की है, जिनके फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए हैं। बीपीएससी ने 3 कारणों से आवेदन रिजेक्ट किए हैं।
1135 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने पंजीकरण किया लेकिन आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किया। 523 आवेदक द्वारा आवेदन पत्र रद्द किया गया। 23 आवेदक ऐसे रहे जिनके फॉर्म एक से अधिक आवेदन के आधार पर अमान्य कर दिए गए हैं। बीपीएसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी।
BPSSC की ओर से SI भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। एग्जाम 2 घंटे तक चलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे आना होगा।
एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 मई को जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स bpssc.bihar.gov.in पर जाएं। परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के नहीं जाएं। साथ ही एक वैलिड फोटो आईडी भी रख लें और दो फोटोग्राफ भी लेकर जाएं।
एसआई भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। प्रीलिम्स परीक्षा 200 अंकों का एक पेपर होगा जिसम प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इस पेपर में सामान्य ज्ञान एवं समसामायिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।
मुख्य लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 200 अंकों का होगा, जिसकी अवधि 2 घंटे की होगी। वहीं प्रश्नों की संख्या 100 होगी। ये पेपर सामान्य हिंदी का होगा। वहीं दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता से संबंधित होगा। ये कुल 200 अंकों का होगा, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
Updated on:
29 Apr 2025, 7:16 PM IST
Published on:
29 Apr 2025, 7:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.