30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार में नर्स के 11389 पदों पर आवेदन शुरू, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के 11389 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए सेलेक्शन प्रोसेस-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 27 Apr 2025, 9:17 AM IST

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के 11389 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 25 अप्रैल 2025 से आवेदन प्रक्रिया जारी कर दी गई है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स जान लें कि इस भर्ती के लिए सेलेक्शन की प्रक्रिया क्या है-

यह भी पढ़ें- ये हैं भारत के टॉप 5 NITs, देखें NIRF रैंकिंग | Top NITs

इस तरह होगा सेलेक्शन 


इस परीक्षा में सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को कई स्तर की परीक्षा से गुजरना होगा, जिसमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। छात्रों को एक एक कर सभी चरणों में सफल होना होगा। जो कैंडिडेट्स सभी चरणों की परीक्षा में सफल हो जाएंगे, उनका अंतिम रूप से सेलेक्शन होगा।

मोड ऑफ सेलेक्शन 

लिखित परीक्षा- सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। BTSC द्वारा लिखित परीक्षा में नर्सिंग के सिद्धांत, सामान्य ज्ञान, और हिंदी या अन्य भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। जब किसी कैंडिडेट्स का लिखित परीक्षा में सेलेक्शन हो जाए तब उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल आएगा।

इंटरव्यू (Viva Voice)- इंटरव्यू वाइवा बेस्ड होगा, जिसमें कई तकनीकी सवाल पूछे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - इंटरव्यू में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

मेडिकल एग्जामिनेशन- सबसे अंतिम चरण है, मेडिकल एग्जामिनेशन। मेडिकल एग्जामिनेशन में छात्रों का मेडिकल जांच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा में इतने अंक का पूछा गया निबंध, ग्रामीण लोकोक्तियों ने की सभी की हालत खराब

बीएससी या जीएनएम डिग्री वाले कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc नर्सिंग या GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बिहार स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। हालांकि, किसी प्रकार की अनुभव की जरूरत नहीं है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी। आवेदन फीस अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मई 2025 है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा