
BTSC Staff Nurse Recruitment 2025 Vacancy Details: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स के 11389 पदों पर भर्ती निकाली है। नर्स की इस भर्ती के लिए आवेदन 25 अप्रैल 2025 से किए जा रहे हैं। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मई 2025 है यानी कि कैंडिडेट्स के पास 1 महीने का समय है। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार नर्स भर्ती में किस कैटेगिरी में कितनी सीटों पर है वैकेंसी है-
आधिकारिक अधिसूचना की मानें तो बिहार बीटीएससी स्टॉफ नर्स पदों पर करीब 11,389 योग्य नर्सों की भर्ती की जाएगी। भर्ती में आरक्षण भी लागू है। विभिन्न जाति से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां आरक्षित हैं।
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी। इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन जैसे चरणों से गुजरना होगा। वहीं आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc नर्सिंग या GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बिहार स्टेट नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
Updated on:
27 Apr 2025 04:33 pm
Published on:
27 Apr 2025 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
