नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया है। परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, nta.ac.in, वहीं अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। इस साल लगभग 23 लाख छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, 2024 की तुलना में यह कम है। 2024 में करीब 24.06 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। नीट के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो गई थी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 मार्च 2025 थी।