JEE Main Session 2 Success Story: जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे 18 अप्रैल की रात घोषित किए गए हैं। इस बार कुल 24 कैंडिडेट्स ने 100 NTA स्कोर हासिल किया है। इस बार के रिजल्ट में महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश के 3-3 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। वहीं पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली से दो दो जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के एक एक कैंडिडेट्स ने टॉप किया है। वहीं इस लिस्ट में कुशाग्र गुप्ता ने 24वीं रैंक के साथ टॉप रैंक हासिल किया है।