शिक्षा

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, इन तारीखों पर होगी परीक्षा, जानें टाइम टेबल

UP Board Exam 2025: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच में आयोजित करवाई जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2024, 11:15 PM IST
UP Board Exam 2025
UP Board Exam 2025

UP Board Exam 2025 जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच में आयोजित करवाई जाएंगी। इससे संबंधित और अधिक डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाया जा सकता है।

UP Board Exam: इन तारीखों पर होगी परीक्षा


UP Board Exam 2025 में मुख्य विषयों की बात करें तो 10वीं में गणित का पेपर 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा हिंदी का पेपर 24 फरवरी, विज्ञान का 4 मार्च और इंग्लिश का पेपर 7 मार्च को होने जा रहा है। संस्कृत विषय की परीक्षा 3 मार्च को होगी। इंटरमीडिएट में पहले दिन सैनिक विज्ञान की परीक्षा होनी है।

UP Board Exam 2025 DateSheet

UP Board Exam 2025: इतने सेंटरों पर होगी परीक्षा


इस परीक्षा में 10वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 27 लाख से ज्यादा है, वहीं इंटरमीडिएट के 26 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। जिनके लिए पूरे राज्य में 78000 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यह प्रस्ताव भेजा गया था कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार महाकुंभ की वजह से महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के बाद कराई जाए।

Updated on:
18 Nov 2024, 11:15 PM IST
Published on: