शिक्षा

“कोई भी रिजल्ट आखिरी नहीं”, CM योगी का भावुक संदेश, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को दिया ये खास मंत्र

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के नतीजों के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्टूडेंट्स को दिया 'चरैवेति-चरैवेति' का मंत्र। कहा- असफलता से डरे नहीं, हर अंत एक नई शुरुआत है। पेरेंट्स के लिए कही ये बड़ी बात।
2 min read
Apr 27, 2026
Yogi Adityanath, CM Yogi message to UP Board students, Yogi Adityanath advice to Board Students
योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड स्टूडेंट्स को दिया संदेश

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के क्लास 10th और 12th के नतीजे घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टूडेंट्स के नाम एक खास संदेश साझा किया है। सीएम योगी ने उन स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाया है जो अपने रिजल्ट से थोड़े निराश थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, जीवन में कोई भी परिणाम अंतिम नहीं होता। सफलता और असफलता दोनों ही जीवन से जुड़े हुए हैं।

ध्यान रखें हर नतीजा एक नई शुरुआत का मौका देता है।

मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स को 'चरैवेति-चरैवेति' (लगातार आगे बढ़ते रहो) का मंत्र देते हुए मेहनत और सहनशीलता बनाए रखने का मैसेज दिया। उन्होंने बच्चों के लिए यह भी कहा कि जिस तरह सोना आग में तपकर निखरता है, उसी तरह चुनौतियां इंसान को और मजबूत बनाती हैं।

महान हस्तियों का दिया उदाहरण

सीएम योगी ने अपने संदेश में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जैसी महान हस्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में हार न मानने वाले लोग ही आखिरकार सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स से अपील की कि वे एक परीक्षा परिणाम से खुद को न आंकें। लगातार मेहनत और पक्के इरादे ही भविष्य में बड़ी कामयाबी का रास्ता खोलते हैं।

पेरेंट्स के लिए कही ये बात

मुख्यमंत्री ने स्टूडेंट्स के साथ ही पेरेंट्स के लिए भी जरूरी बात कही। उन्होंने अभिभावकों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वे बच्चों के कम नंबर आने पर निराश न हों और न ही उन पर किसी प्रकार का दबाव बनाएं।

  • भरोसा जताएं: सीएम ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अगर वे उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं दे पाए हैं, तो उन्हें डांटने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं।
  • रुचि को समझें: पेरेंट्स अपने बच्चों की पसंद के विषयों को समझने की कोशिश करें और उन्हें सही करियर चुनने में मदद करें।
  • हुनर को मौका दें: बच्चों को नए अवसरों को तलाशने में सपोर्ट करें ताकि उनका टैलेंट खुलकर सामने आ सके।

कैसा रहा इस बार का परिणाम?

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एग्जाम्स देने वाले करीब 52 लाख स्टूडेंट्स के नतीजें 23 अप्रैल को जारी किए गए थे। इस बार के नतीजों में कक्षा 10वीं का पास परसेंटेज 90.42 रहा, जबकि कक्षा 12वीं में 80.38 परसेंट स्टूडेंट्स सफल रहे। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में नतीजे जारी कर एक नई मिसाल भी पेश की।

Updated on:
27 Apr 2026 01:35 pm
Published on:
27 Apr 2026 01:35 pm