
UP Board 10th 12th Result 2026 Update (Patrika)
UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 23 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट आज शाम 4 बजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in के साथ-साथ डिजीलॉकर के जरिए भी तुरंत देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की ऑपिशियल वेबसाइट पर ट्रैफिक का दबाव इतना बढ़ जाता है कि अक्सर सर्वर डाउन या वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आती है। स्टूडेंट्स की इस परेशानी को देखते हुए बोर्ड ने डिजीलॉकर (DigiLocker) की सुविधा को और भी पुख्ता किया है। डिजीलॉकर एक सुरक्षित क्लाउड आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट तुरंत हासिल कर सकते हैं। यह मार्कशीट पूरी तरह से मान्य होती है और कॉलेजों में प्रोविजनल एडमिशन के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
वेबसाइट के अलावा भी स्टूडेंट्स एसएमएस (SMS) और मोबाइल ऐप के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
10वीं के स्टूडेंट्सअपनी रुचि के हिसाब से साइंस, कॉमर्स, और आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज) स्ट्रीम का चुनाव करें। आप वोकेशनल या डिप्लोमा कोर्सेज के विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। वहीं 12वीं के स्टूडेंट्स स्नातक (UG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू करें। सीयूईटी (CUET), जेईई (JEE) या नीट (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।
बता दें इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल बोर्ड की परीक्षाओं में 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। नियमों के मुताबिक, किसी भी छात्र को परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें बोर्ड द्वारा 'कंपार्टमेंट परीक्षा' का मौका दिया जाएगा, ताकि उनका साल खराब न हो।
Updated on:
23 Apr 2026 12:49 pm
Published on:
23 Apr 2026 12:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
