18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Result 2026: तैयार रखें रोल नंबर, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जल्द आने की संभावना

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किसी भी पल जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Apr 18, 2026

UP Board Result 2026 live updates,PMSP Result direct link,upmsp.edu.in

UP Board 10th 12th Result 2026 Date (Patrika)

UP Board 10th 12th Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अब किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं।इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 52 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अप्रैल के आखिरी हफ्ते (20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच) नतीजों की घोषणा कर सकता है। बोर्ड ने कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन मार्क्स अपलोडिंग का काम अभी अधूरा है। परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइटों के साथ-साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए से भी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board Result 2026: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित होंगे नतीजे

बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा एक औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसके तुरंत बाद आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिए जाएंगे। बोर्ड नतीजों के साथ ही प्रदेश के टॉपर्स की सूची भी जारी करेगा और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कक्षा 12वीं के परिणाम स्ट्रीम वाइज (विज्ञान, वाणिज्य और कला) घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट की घोषणा भी की जाएगी।

UP Board Result 2026 Check Online: यहां भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट

वेबसाइट के अलावा भी स्टूडेंट्स एसएमएस (SMS) और मोबाइल ऐप के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे:

  • SMS के जरिए: कक्षा 10वीं के लिए UP10 <स्पेस> रोल नंबर और 12वीं के लिए UP12 <स्पेस> रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें।
  • उमंग ऐप (UMANG App): ऐप पर लॉगिन करें, UP Board सर्च करें और अपना विवरण दर्ज कर स्कोरकार्ड देखें।
  • डिजिलॉकर (DigiLocker): स्टूडेंट्स digilocker.gov.in पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Toppers List 2026: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें अपना साल बचाने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का दूसरा चांस दिया जाएगा। इसके अलावा, जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

UPMSP 10th 12th Result direct link: ऐसे देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर अपनी क्लास के मुताबिक ‘UP Board High School Result 2026’ या ‘UP Board Inter Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहा सुरक्षा कोड (Captcha) भरें और सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग