शिक्षा

UPSC NDA/NA Exam 2021: महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा (II) 2021 के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2021, 4:55 PM IST
UPSC
UPSC

UPSC NDA/NA Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा (II) 2021 के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2021 है। इच्छुक महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर आवेदन करें।
डायरेक्ट आवेदन करने के लिए यहां करें क्लिक:—
https://upsconline.nic.in/upsc/FEMALE/mainmenu2.php

भाग- II के लिए यहां क्लिक करें :—
https://upsconline.nic.in/upsc/FEMALE/upload1.php?ex=NDAII

पहली बार महिला उम्मीदवार परीक्षा में होगी शामिल:—
यह पहली बार है जब महिला उम्मीदवार यूपीएससी एनडीए/एनए परीक्षा में भाग लेंगी। शीर्ष अदालत ने अगस्त में जारी एक आदेश में महिला उम्मीदवारों को नवंबर में होने वाली एनडीए/एनए (द्वितीय) परीक्षा 2021 में भाग लेने की अनुमति दी थी। केवल अविवाहित महिला उम्मीदवार ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकती हैं।

18 अगस्त आया था कोर्ट को फैसला:—
महिला उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2021 तक है। पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से खोलने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिला उम्मीदवारों को इस वर्ष परीक्षा में भाग लेने की अनुमति देने के बाद लिया गया था। अंतरिम आदेश 18 अगस्त को न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने पारित किया था, जिसमें महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी।

Published on: