शिक्षा

UPSSSC PET Admit Card हुआ जारी, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड, Direct Link

UPSSSC PET Admit Card: परीक्षा दो दिनों में दो शिफ्टों में कराई जाएगी। सुबह की शिफ्ट 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी।

less than 1 minute read
Sep 01, 2025
UPSSSC PET Admit Card Released(Image-Freepik)

UPSSSC PET Admit Card को लेकर अहम और बड़ा अपडेट आ गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना admit कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा पूरे प्रदेश में 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होंगे।

UPSSSC PET Admit Card: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए “PET 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और लिंग की जानकारी दर्ज करें।
डिटेल्स करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रखें।

UPSSSC PET Exam: परीक्षा का समय और जरूरी निर्देश


परीक्षा दो दिनों में दो शिफ्टों में कराई जाएगी। सुबह की शिफ्ट 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मान्य पहचान पत्र, बॉलपॉइंट पेन, मास्क और पारदर्शी पानी की बोतल ले जानी होगी। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Also Read
View All

अगली खबर