शिक्षा

राजस्थान का वो गांव जो सिर्फ बनाता है IAS-IPS, देश भर में मशहूर यहां की कहानी, आप भी पढ़ें

IAS-IPS Village Of Rajasthan: आज हम बात करेंगे राजस्थान के उस गांव की जिसने 150 से भी ज्यादा आईएएस, आईपीएस, RAS दिए हैं। इनमें से कई अधिकारी बड़े आईएएस ऑफिसर भी बने। कई ऐसे अधिकारी रहे हैं जो बाद में विधायक, सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री भी बने। 
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 12:50 PM IST
Village Of Rajasthan

IAS-IPS Village Of Rajasthan: राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी खूबसूरती, किलाओं, खानपान और कल्चर के लिए जाना जाता है। वहीं बीते कई सालों से ये राज्य देश को IAS और IPS देने के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आज हम जानेंगे राजस्थान के उस गांव के बारे में जिसने 150 से भी ज्यादा आईएएस, आईपीएस, RAS दिए हैं। इनमें से कई अधिकारी बड़े आईएएस ऑफिसर भी बने हैं। वहीं कुछ अधिकारी ऐसे रहे हैं जो बाद में विधायक, सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री तक बने। भारत ही नहीं ये गांव दुनिया भर में अपनी इस खूबी के लिए मशहूर है।

जानिए, इस खास गांव के बारे में

पूर्वी राजस्थान का सवाई माधोपुर जिले का नाम आपने भी सुना होगा। सवाई माधोपुर का एक गांव है, बामनवास। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां से बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस बनकर निकलते हैं। इस गांव से अब तक 150 से भी ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी बने हैं। कहा जाता है कि यहां का एक परिवार है, जिसके चारों बेटे सिविल सेवा में हैं। वहीं बाद में सबसे बड़े बेटे नमो नारायण सवाई माधोपुर से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने।

क्या है इतने आईएएस-आईपीएस देने का राज? (Village Of Rajasthan)

बामनवास को देश भर में आईएएस-आईपीएस का गांव कहा जाता है। इस गांव के बारे में जब खूब चर्चा होने लगी तो लोगों ने जानना चाहा कि कैसे यहां से हर दूसरा बच्चा सिविल सेवा में जाता है और वहीं पाया गया कि इस गांव के लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की प्रतिस्पर्धा रखते हैं। इस गांव के लोग अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसके लिए वे अथक प्रयास करते हैं। कई परिवारों ने अपनी जमीन बेच दी सिर्फ इसलिए कि उनके बच्चे पढ़ सकें।

Updated on:
23 Apr 2025, 12:50 PM IST
Published on: