शिक्षा

Viral Answer Sheet: हिंदी के पेपर में पूछे गए रस के प्रकार, जवाब देख चौंक गए शिक्षक

Viral Answer Sheet: खबरों की मानें तो एमपी बोर्ड के हिंदी के पेपर में पूछा गया था कि रस कितने प्रकार के होते हैं? इस पर एक छात्र ने जवाब में लिख दिया गन्ने का रस, आम का रस, संतरे का रस। वहीं एक अन्य छात्र ने बीमार होने की बात कही। यही नहीं विद्यार्थियों ने शिक्षकों को भगवान की कसम देकर परीक्षा में पास करने की गुहार भी लगाई।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2024, 2:54 PM IST
viral_answer_sheet.jpg

Viral Answer Sheet: परीक्षाओं का मौसम चल रहा है। लगभग सभी राज्यों में परीक्षाएं हो चुकी हैं। कुछ राज्यों में तो रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अभी तक जहां सोशल मीडिया पर सिर्फ बिहार के बच्चों के अनोखे जवाब वायरल हो रहे थे। वहीं अब अन्य राज्यों की उत्तर-पुस्तिकाएं भी वायरल हो रही हैं।


मध्यप्रदेश बोर्ड की कॉपियां चेक की जा रही हैं। इस दौरान शिक्षकों को ऐसी-ऐसी कॉपियां (Viral Answer Sheet) मिल रही हैं, जिसे पढ़कर शिक्षक हैरान-परेशान हैं। अगर आप भी इन कॉपियों को पढ़ेंगे तो अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।


खबरों की मानें तो एमपी बोर्ड के हिंदी के पेपर में पूछा गया था कि रस कितने प्रकार के होते हैं? इस पर एक छात्र ने जवाब में लिख दिया गन्ने का रस, आम का रस, संतरे का रस। वहीं एक अन्य छात्र ने बीमार होने की बात कही। यही नहीं विद्यार्थियों ने शिक्षकों को भगवान की कसम देकर परीक्षा में पास करने की गुहार भी लगाई।


कुछ उत्तर-पुस्तिकाएं ऐसी भी सामने आईं जिनमें छात्रों ने संस्कृत के पेपर में हिंदी में जवाब लिखा और अंग्रेजी के पेपर में हिंगलिश (Hinglish) में उत्तर दिया। वहीं कई छात्रों ने केमिस्ट्री पेपर में ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी छोड़ दिया। छात्रों ने केमिकल फॉर्मूला और अन्य समीकरण भी गलत बनाया। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार एमपी बोर्ड का केमिस्ट्री पेपर काफी कठिन था।


बता दें कि इन दिनों एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड की कॉपियां जांची जा रही हैं। शिक्षक इंदौर शहर के मालव कन्या विद्यालय में इंदौर व राज्य के अन्य जिलों की 2.50 लाख कॉपियां जांच रहे हैं। इस दौरान शिक्षकों को छात्रों के अजीब सवाल का सामना करना पड़ रहा है, दिन भर में कई कॉपियां ऐसी निकल कर आती हैं। वहीं कुछ में नोट चस्पाए हुए रहते हैं। मूल्यांकन के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

Updated on:
19 Mar 2024, 2:54 PM IST
Published on: