शिक्षा

क्या है UPSC ESE परीक्षा, पास करने पर IAS, IPS नहीं बल्कि मिलती हैं ये सेवाएं

UPSC ESE Kya Hai: बहुत से लोगों को कंफ्यूजन होती है कि आखिर ये ESE परीक्षा क्या होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है यूपीएससी सीएसई परीक्षा
less than 1 minute read
UPSC ESE

UPSC ESE Kya Hai: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने हाल ही में इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए अपना शेड्यूल जारी किया है। यूपीएससी ने इस संबंध में नोटिस (UPSC Notice) जारी कर बताया कि परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।

यूपीएससी एक बोर्ड है जिसके तहत सीएसई, ईएसई जैसे परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। बहुत से लोगों को कंफ्यूजन होती है कि आखिर ये ESE परीक्षा क्या होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है यूपीएससी सीएसई परीक्षा और इसे पास करने के बाद किन सेवाओं के लिए होता है चयन।

क्या है यूपीएससी ईएसई परीक्षा? (UPSC ESE Kya Hai)

यूपीएससी ईएसई परीक्षा का फुलफॉर्म (UPSC ESE Full Form) यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है। चुने गए कैंडिडेट्स को भारतीय रेलवे सेवा, भारतीय आयुध निर्माण सेवा, केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवा, केंद्रीय विद्युत इंजीनियरिंग सेवा, भारतीय कौशल विकास सेवा, भारतीय रक्षा उपकरण सेवा, भारतीय नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग सेवा, केंद्रीय यांत्रिक और विद्युत सेवा, निरीक्षणालय में ग्रुप ‘ए’ पदों (रक्षा उत्पादन) और रक्षा संगठन और गुणवत्ता आश्वासन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में नियुक्ति का अवसर मिलता है।

Updated on:
11 Nov 2024 04:42 pm
Published on:
11 Nov 2024 04:42 pm