
IPS Taruna Kamal Success Story: मेडिकल की पढ़ाई हो या यूपीएससी की पढ़ाई, दोनों ही काफी टफ है। लेकिन हमारे बीच कई ऐसे लोग हैं, एमबीबीएस का कोर्स करने के बाद भी अपने प्रयास के दम पर यूपीएससी सीएसई परीक्षा निकाल लेते हैं। ऐसी ही एक आईपीएस अधिकारी हैं, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली डॉ. तरुणा कमल। तरुणा कमल ने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।
डॉ. तरुणा कमल की कहानी काफी प्रेरणादायक है। उनकी कहानी से हजारों-लाखों युवा जो अपने करियर के लिए फोकस हैं, उन्हें प्रेरणा मिल सकती है। दिलचस्प बात ये है कि तरुणा कमल अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। वर्ष 2022 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 203वीं रैंक हासिल की थी।
तरुणा कमल 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता नगर निगम में सफाई ठेकेदार हैं और मां गृहिणी। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रत्ती से पूरी की। इसके बाद पालमपुर में स्थित GC Negi College of Veterinary and Animal Science से मेडिकल की डिग्री हासिल की थी। जब वे पशु चिकित्सक के रूप में ट्रेनिंग कर रही थीं तब उनके मन में यूपीएससी सीएसई परीक्षा की तैयारी का ख्याल आया। उन्होंने तैयारी के लिए चंडीगढ़ की एक कोचिंग क्लास में एडमिशन लिया और अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली। तरुणा कमल ने जब यूपीएससी की परीक्षा क्रैक किया था तब उनकी उम्र सिर्फ 25 वर्ष थी।
Updated on:
11 Nov 2024, 3:10 PM IST
Published on:
11 Nov 2024, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.