शिक्षा

जानें कब जारी होगा JEE Main Exam City Slip 2025, इस लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड

JEE Main Exam: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगा।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2025, 3:11 PM IST
JEE Main Exam City Slip 2025
JEE Main Exam City Slip 2025

JEE Main Exam City Slip: JEE Main परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार JEE Main Exam City Slip 2025 का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सेशन 2 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित लिंक एक्टिव हो जाएगा।

JEE Main 2025 परीक्षा शेड्यूल


जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर के 3 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य होगा। सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

JEE Main Exam City Slip 2025: ऐसे कर पाएंगे सिटी स्लिप डाउनलोड


सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर JEE Main Exam City Slip 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।


लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।


जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देगी।


उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

JEE Main परीक्षा दो सेशन में होती है


JEE Main देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो दो सत्रों में होती है। सेशन 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को संपन्न हुई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Updated on:
18 Mar 2025, 3:11 PM IST
Published on: