शिक्षा

NDA 1 Result कब होगा जारी, जान लें परिणाम देखने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

UPSC द्वारा NDA और NA I परीक्षा के परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर चयन सूची डाउनलोड कर सकते हैं ।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 4:20 PM IST
NDA 1 Result
NDA 1 Result

Union Public Service Commission(UPSC) ने National Defense Academy (NDA) और Naval Academy (NA) परीक्षा I का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। अब परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को इसके परिणाम का इंतजार है, जो जल्द ही समाप्त हो सकता है। पिछले सालों के रिकॉर्ड को देखें तो आयोग परीक्षा के आयोजन के लगभग 20 दिनों के भीतर परिणाम जारी कर देता है। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि NDA NA I रिजल्ट 2025 की घोषणा 3 मई से पहले की जा सकती है।

NDA 1 Result: रिजल्ट कहां मिलेगा और कैसे देखें?

UPSC द्वारा NDA और NA I परीक्षा के परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर चयन सूची डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अगले चरण में भाग लेने की अनुमति मिलेगी, जिनके रोल नंबर इस चयन सूची में होंगे।

NDA Result: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध “What’s New” सेक्शन में जाएं।

NDA और NA I परीक्षा परिणाम 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

पीडीएफ फॉर्मेट में खुलने वाले इस रिजल्ट में अपना रोल नंबर ढूंढें।

यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक हो तो PDF फाइल डाउनलोड करें और Ctrl+F दबाकर अपने रोल नंबर को सर्च करें।

NDA: इतने पदों पर होना है चयन

इस परीक्षा के माध्यम से कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें, आर्मी विंग के लिए 208 पद, नेवी विंग के लिए 42 पद, एयरफोर्स विंग के लिए 120 पद और नेवल अकादमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) के अंतर्गत 36 पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 के बीच पूरी की गई थी।

Updated on:
23 Apr 2025, 4:20 PM IST
Published on: