शिक्षा

World Teacher’s Day 2024 : इस कारण विश्व में 05 अक्टूबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस

World Teacher's Day 2024 : World Teacher's Day को हर साल अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। इस साल का विषय शिक्षकों की आवाज को महत्व देना: शिक्षा के...

2 min read
World Teacher's Day 2024

World Teacher's Day 2024 : भारत देश में 05 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति और एक महान शिक्षक सर्वेपल्लि राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में हर साल 05 सितंबर को देशभर में शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व स्तर पर भी शिक्षक दिवस मनाया जाता जाता। हर साल 05 अक्टूबर को World Teacher's Day मनाया जाता है। यह मुख्यतः वैश्विक स्तर पर शिक्षकों, शोधकर्ताओं और प्रोफेसरों को नई पहचान देने और उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

World Teacher's Day 2024 : क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस


बहुत शुरुआत से विश्व शिक्षक दिवस जैसा क्लोई दिन नहीं हुआ करता था। दरअसल, साल 1966 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन यानी कि ILO की सिफारिश पर यूनेस्को (UNESCO) ने "शिक्षकों की स्थिति के बारे में चिंता" की ओर ध्यान देते हुए एक मसौदे पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन इसे बहुत बाद में साल 1994 में एक विभाग इस ओर ध्यान देने के लिए स्थापित किया था। यह शिक्षकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों, उनके प्रशिक्षण, रोजगार जैसी बिंदुओं पर काम करती है।

World Teacher's Day 2024 : हर साल होता है अलग Theme

World Teacher's Day को हर साल अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। इस साल का विषय शिक्षकों की आवाज को महत्व देना: शिक्षा के लिए नए सामाजिक अनुबंध को तैयार करना है। पिछले कुछ सालों की थीम की बात करें तो समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, शिक्षकों के अधिकार और कोविड-19 महामारी के दौरान शिक्षण की चुनौतियों जैसे विषय शामिल रहे हैं। इस बार इसे एक अलग थीम पर मनाया जा रहा है। World Teacher's Day विश्व के तकरीबन 100 से अधिक देशों में मनाया जाता है।

Updated on:
05 Oct 2024 02:57 pm
Published on:
04 Oct 2024 07:23 pm