शिक्षा

Rajasthan Board 10th,12th रिजल्ट कहां पर चेक कर पाएंगे, जानें डिटेल्स

Rajasthan Board: बता दें कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच कराई गई थीं। इसमें 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक चली थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2025, 4:04 PM IST
Rajasthan Board
Rajasthan Board

Rajasthan Board Result 2025 kab aayega: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से जुड़े छात्रों को बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने नतीजों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान बोर्ड मई 2025 के पहले सप्ताह, यानी 1 से 7 मई के बीच कक्षा 10 और 12 के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख की पुष्टि बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के बाद ही होगी। परिणाम घोषित होने पर छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board: मई के पहले सप्ताह में हो सकता है रिजल्ट जारी


बता दें कि बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच कराई गई थीं। इसमें 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक चली थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से की जा रही है और इसके अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होते ही परिणामों की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Rajasthan Board Result: उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 90 प्रतिशत पूरा


ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका। इसके बाद 20 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की आंसर-शीट के जांच के बाद बोर्ड मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स की वेरिफिकेशन करेगा और उसके बाद उनके इंटरव्यू की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इन सब प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 के संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा।

Updated on:
18 Apr 2025, 4:04 PM IST
Published on: