World Students Day 2024 : 15 अक्टूबर 2010 को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने का फैसला साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO)...
World Students’ Day 2024 : क्या आप जानते हैं कि हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस(World Students’ Day) मनाया जाता है। अधिकतर लोग इस बात से वाकिब हैं कि 05 सितंबर को शिक्षक दिवस और 14 नवंबर को बाल दिवस के मनाया जाता है। लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में World Students’ Day भारत के एक पूर्व राष्ट्रपति के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
World Students’ Day हर साल 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर मनाया जाता है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम शुरू से लेकर अपने जीवन के अंतिम क्षण तक पढ़ाई-लिखाई और छात्रों से जुड़े रहे। छात्रों और शिक्षा के प्रति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के प्रयासों को सामना देने के लिए हर साल उनके जन्मदिन के मौके पर विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। उनका 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। बाद में चल कर साल 2002 में भारत देश का राष्ट्रपति चुना गया था।
यह खबर भी पढ़ें :- DU : अब दिल्ली यूनिवर्सिटी से ले सकेंगे एक साथ दो डिग्री, जान लीजिये शर्तें
World Students’ Day पहली बार साल 2010 में मनाया गया था। 15 अक्टूबर 2010 को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने का फैसला साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) ने किया था। United Nations Organistaion ने शिक्षा को बढ़ावा देने की कोशिशों के लिए यह ऐलान किया था कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्मदिवस पर World Students’ Day मनाया जाएगा। हर साल अलग-अलग थीम पर 15 अक्टूबर को World Students’ Day मनाया जाता है।