चुनाव

Amethi UP Assembly Elections Result 2022: इमोशनल प्रचार आया काम, अमेठी से गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी ने दौड़ाई ‘साइकिल’

Amethi UP Assembly Elections Result 2022- अमेठी जिले में इस बार भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं मोदी लहर में अमेठी की चार में तीन सीट जीतने वाली बीजेपी इस पर दो सीटों पर सिमट कर रह गई है। तिलोई और जगदीशपुर सीट जहां बीजेपी के खाते में गई वही अमेठी सीट बीजेपी के हाथों से खिसक गई।

2 min read
Mar 11, 2022
Amethi Election Results UP Assembly Elections 2022 Results

Amethi UP Assembly Elections Result 2022: अमेठी जिले में इस बार भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं मोदी लहर में अमेठी की चार में तीन सीट जीतने वाली बीजेपी इस पर दो सीटों पर सिमट कर रह गई है। तिलोई और जगदीशपुर सीट जहां बीजेपी के खाते में गई वही अमेठी सीट बीजेपी के हाथों से खिसक गई। उधर गौरीगंज सीट पर सपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। काफी अहम मानी जाने वाली अमेठी विधानसभा सीट पर सपा से गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी ने जीत दर्ज कराई है। महाराजी को जहां 87242 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह को 59515 वोट ही मिले इस तरह महाराजी ने यह चुनाव 17727 वोटों से जीत लिया।

कांग्रेस के आशीष शुक्ला को महज 13967 वोट से ही संतोष करना पड़ा। जगदीशपुर सीट से योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी ने भी जीत दर्ज कराई है। सुरेश को 88375 वोट मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विजय पासी को 65899 वोट ही मिले। सुरेश पासी 22476 वोटों से जीत दर्ज कराई।

तिलोई और जगदीशपुर सीट भाजपा ने बचाया

तिलोई सीट पर भाजपा विधायक मयंकेशवर शरण सिंह को जीत मिली है। उन्हें 99307 वोट मिले जबकि उनके मुकाबले पर सपा प्रत्याशी नईम को 71470 वोट मिले। 27837 वोटों से मयंकेशवर ने जीत दर्ज कराई। यहा कांग्रेस के प्रदीप सिंघल को 21978 वोट मिले। गौरीगंज में सपा विधायक राकेश सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी को हार का मजा चखाया है। गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे राकेश प्रताप सिंह ने 78303 वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश मटियारी को 71592 वोट मिले। 6711 वोटो से राकेश प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी रहे फतेह बहादुर को 28853 वोटो से ही संतुष्टि करनी पड़ी।

जगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार पासी को 89111वोट मिले। उनके मुकाबले पर कांग्रेस के विजय कुमार पासी को 66328 वोट मिले। सुरेश पासी ने विजय पासी को 22783 के भरी अंतराल से शिकस्त दी। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रही विमलेश कुमारी को 27757 वोट ही मिल सके।

Published on:
11 Mar 2022 11:41 pm
Also Read
View All