चुनाव

अपना दल (एस) भी सपा के साथ करेगा गठबंधन? अनुप्रिया पटेल बोलीं राजनीति संभावनाओं का खेल, कुछ भी संभव

- अनुप्रिया पटेल भी सपा के साथ करेंगी गठबंधन? इस सवाल पर जहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं, राजनीति संभावनाओं का खेल, कुछ भी संभव है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, पहले वह केंद्रीय मंत्री पद छोड़ें तब देखेंगे।

2 min read
Dec 12, 2021
अपना दल (एस) भी सपा के साथ करेगा गठबंधन? अनुप्रिया पटेल बोलीं राजनीति संभावनाओं का खेल, कुछ भी संभव

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी दलों की तैयारियां तेजी पर है। सभी दल एक दूसरे पर वार पलटवार करने में चूक नहीं रहे हैं। इसी बीच एक नए गठबंधन से राजनीतिक गलियारों में गरम गरम चर्चा शुरू हो गई है। अनुप्रिया पटेल भी सपा के साथ गठबंधन करेंगी ? इस सवाल पर जहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं, राजनीति संभावनाओं का खेल, कुछ भी संभव है। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, पहले वह केंद्रीय मंत्री पद छोड़ें तब देखेंगे।

सपा का दस दलों से गठबंधन :- यूपी में सभी दलों वोटों की राजनीति की वजह से गठबंधनों को लेकर भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। अभी तक सबसे ज्यादा दलों का गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ हो चुका है। और कुछ दलों से सपा सुप्रीमो की बात चल रही है। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा ने करीब 10 दलों से गठबंधन किया है या गठबंधन की बातचीत कर रही है। इनमें रालोद, सुभासपा, महान दल, एनसीपी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), अपना दल (कमेरावादी) से गठबंधन हो चुका है।

इन पार्टियों से चल रही है वार्ता :- चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से गठबंधन की वार्ता पीक पर है। शिवपाल सिंह यादव से भी सपा का गठबंधन होगा। सपा अकेले प्रदेश की 403 में से 300 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। बाकी की सीटों वह अपने सहयोगियों में बांटेगी।

भाजपा के साथ है गठबंधन :- अनुप्रिया पटेल फिलहाल मोदी सरकार में राज्यमंत्री हैं। वर्ष 2014 में सांसद बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। 2017 में अनुप्रिया पटेल ने भाजपा के साथ गठबंधन कर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 2019 में भी वह भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव में उतरीं और मिर्जापुर से जीत हासिल की। अभी अनुप्रिया पटेल को दोबारा मंत्री बनाया गया है।

राजनीति संभावनाओं का खेल :- अनुप्रिया पटेल

शनिवार को अपना दल (एस) के कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत में अनुप्रिया पटेल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं, राजनीति संभावनाओं का खेल, कुछ भी संभव है।

भाजपा के साथ चुनाव 2022 लड़ेंगी अपना दल :- केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बोलीं, राजनीति संभावनाओं का खेल, कुछ भी संभव मेरी पार्टी एनडीए में है। विकास और सामाजिक न्याय के काकटेल एजेंडे के साथ भाजपा के साथ उनकी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव में जाएगी। प्रदेश की भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश का बहुत विकास हुआ है।

Published on:
12 Dec 2021 12:42 pm
Also Read
View All