
चुनाव 2022 के लिए भाजपा का टिकट पाने का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया फार्मूला
मेरठ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लगातार नजदीक आ रहे हैं। यूपी सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुईं हैं। जहां कांग्रेस अपने पर्यवेक्षक से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग कर रही है वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों को एक फार्मूला बताया है जो उस पर फिट बैठेगा, उसे भाजपा टिकट देगी। समीक्षा बैठक में यह तय किया गया कि चाहे कुछ हो जाए भाजपा पश्चिमी यूपी में इस बार के विधानसभा चुनाव में जीत का रिकार्ड बनाएगी।
टिकट बहुत सोच विचारकर और छनकर मिलेगा :- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को फिर से जीतने का संकल्प दोहराते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि, इस बार टिकट बहुत सोच विचारकर और छनकर मिलेगा। टिकट से पहले काफी चीजें देखी जाती हैं। पार्टी से लेकर जनता तक फीडबैक क्या है। पिछली बार भी हमने पश्चिमी यूपी जीता था, इस बार भी अनुकूल माहौल में हमको रिकॉर्ड बनाना है।
चुनाव 2022 के लिए जीत का रास्ता होगा प्रशस्त :- स्वतंत्र देव सिंह
समीक्षा बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि, विधानसभा प्रभारी पूरे परिश्रम से कार्य कर रहे हैं। चुनाव 2022 के लिए जीत का रास्ता प्रशस्त होगा।
चुनाव 2022 में पश्चिम यूपी में बनाना है जीत का रिकार्ड :- जेपी नड्डा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाकि, इससे अच्छा माहौल नहीं हो सकता। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जनता के लिए काफी काम हो रहे हैं। कृषि कानून को लेकर आंदोलन भी समाप्त हो गया है। अब पश्चिम में 71 सीटों पर जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाना है। 2017 में 51 सीटें भाजपा ने जीती थी। इस बार और सीटें जीतनी है। बस कार्यकर्ता, पदाधिकारी क्षेत्र में प्रवास करें। काम करें।
पश्चिमी यूपी रचेगा इतिहास :- मोहित बेनीवाल
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि, 18 करोड़ कार्यकर्ताओं के परिवार को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इतिहास रचने का कार्य करेंगे।
बैठक में शामिल हुए दिग्गज :-Uttar Pradesh Assembly elections 2022 बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सांसद संजय भाटिया और 71 विधानसभाओं के विधानसभा प्रभारी, 19 जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।
Updated on:
12 Dec 2021 11:23 am
Published on:
12 Dec 2021 11:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
