चुनाव

UP Assembly Elections 2022: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की नयी लिस्ट, मन्त्री स्वाती सिंह का टिकट कटा

लखनऊ के सरोजनीनगर से विधायक और योगी सरकार में महिला कल्याण-बाल विकास राज्यमंत्री स्वाती सिंह का टिकट कट गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राजधानी लखनऊ की सभी नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये गये हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2022, 6:36 AM IST
मन्त्री स्वाती सिंह का टिकट कटा
मन्त्री स्वाती सिंह का टिकट कटा

UP Assembly Elections 2022: लखनऊ के सरोजनीनगर से विधायक और योगी सरकार में महिला कल्याण-बाल विकास राज्यमंत्री स्वाती सिंह का टिकट कट गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में राजधानी लखनऊ की सभी नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये गये हैं। इस लिस्ट से स्वाती सिंह का नाम गायब और उनकी जगह सरोजनीनगर से बीजेपी ने राजेश्वर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। स्वाती सिंह यूपी बीजेपी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। आपको बता दें कि राजेश्वर सिंह ED के पूर्व डायरेक्टर रह चुके हैं और उनकी पत्नी लक्ष्मी सिंह आईपीएस अधिकारी हैं, जो वर्तमान में लखनऊ रेंज की आईजी के पद पर तैनात हैं।

लखनऊ की जिन बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गयी है उनमें लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, लखनऊ कैंट से बृजेश पाठक, मलिहाबाद से जया देवी सीटिंग विधायक केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी को दोबारा टिकट दिया गया है। वहीं, लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा और लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को टिकट दिया गया है।

नयी सूची में शामिल सभी प्रत्याशियों के नाम -

Updated on:
2 Feb 2022, 6:36 AM IST
Published on: