चुनाव

UP Election 2022: बसपा के टिकट फाइनल, यूथ वोटर के साथ मुसलमानों को साधने की कोशिश, 15 जनवरी के बाद जारी होगी लिस्ट

कांग्रेस के बाद बसपा ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल कर दी है। बसपा ने 300 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2022, 2:27 PM IST
BSP Chief Mayawati List of 300 Candidates for UP Assembly Election
BSP Chief Mayawati List of 300 Candidates for UP Assembly Election

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, जिनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा है। उधर, कांग्रेस के बाद बसपा ने भी उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल कर दी है। बसपा ने 300 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं। इनमें 90 दलित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। पार्टी 15 जनवरी के बाद अपनी फाइनल लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी करेगी।

50 फीसदी युवा उम्मीदवार

बसपा ने इस बार युवाओं पर भी दाव लगाया है। प्रत्याशियों की लिस्ट में 50 फीसदी युवा होंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रत्याशियों के चयन में युवाओं को तरजीह दी है। खुद पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र मंच से इस बात को कह चुके हैं कि युवाओं को ज्यादा टिकट मिलेंगे। पार्टी का आधिकारिक तौर पर लिस्ट जारी करना बाकी है। लेकिन प्रभारी के तौर पर पहले ही नाम घोषित हैं। मायावती ने गुरुवार को पश्चिमी यूपी से दो प्रत्याशी घोषित किए हैं। मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट से सलमान सईद को प्रत्याशी बनाया गया है। बुढ़ाना से हाजी अनीस चौधरी चुनाव लडेंगे। लखनऊ से अभी तक पांच प्रभारी घोषित हुए हैं। सभी की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच है। सरोजनी नगर से जलीस खान सबसे कम उम्र के हैं। वहीं पश्चिम से कायम राज, बीकेटी से सलाउद्दीन घोषित हुए हैं। इसके अलावा उत्तर से सरवर मलिका, मोहनलालगंज से देवेंद्र पासी भी युवा वर्ग प्रभारी हैं।

90 दलित उम्मीदवार

बसपा के प्रत्याशियों की लिस्ट में 90 दलित उम्मीदवारों के भी नाम हैं। एक इंटरव्यू के दौरान बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने अभी तक 300 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं। इनमें 90 उम्मीदवार दलित हैं। दलित उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किया जाना बाकी है।

Updated on:
14 Jan 2022, 2:27 PM IST
Published on: