
गुजरात बार काउन्सिल के पूर्व अध्यक्ष जे जे पटेल को बार काउन्सिल ऑफ इंडिया के लिए निर्विरोध सदस्य चुना गया है। यह ऐतिहासिक चुनाव गुजरात सरकार के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी की अध्यक्षता में काउन्सिल की सामान्य सभा में सम्पन्न हुआ।
सभा में प्रवीण पटेल को बार काउन्सिल ऑफ गुजरात का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बार काउन्सिल के इतिहास में पहली बार ऐसा निर्विरोध चुनाव हुआ है। वरिष्ठ अधिवक्ता जे जे पटेल गुजरात भाजपा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से गुजरात बार काउन्सिल का अध्यक्ष पद संभाल रहे थे।
सामान्य सभा में उपाध्यक्ष पद पर निमिषा धोत्रे का चयन किया गया। कार्यकारी समिति के अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट अनिरुद्ध झाला को चुना गया। बीसीजी के सह अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल केला, दिलीप पटेल, मनोज अनडक्ट और भरत भगत को नियुक्त किया गया। डिसीप्लिनरी कमेटी में ओमप्रकाश सांखला को अध्यक्ष चयनित किया गया। सभा में निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया ने विश्वास और पारदर्शिता को दर्शाया।