
कलक्ट्रेट सभागार में निकाली आरक्षण लॉटरी (फोटो - पत्रिका)
अलवर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। बुधवार को मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी पारदर्शी तरीके से निकाली गई। वार्डों के आरक्षण की लॉटरी एक छोटी बच्ची के हाथों निकलवाई गई। इसके बाद अब 24 सितम्बर (गुरुवार) को उपखण्ड स्तर पर एसडीएम की देखरेख में ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी।
जिला परिषद के कुल 39 वार्डों में आरक्षण की स्थिति तय हो गई है:
एससी (SC): ओपन वर्ग के लिए वार्ड 30, 9, 14 और 3, जबकि महिला वर्ग के लिए वार्ड 1, 28, 34 और 8 आरक्षित हुए हैं।
एसटी (ST): ओपन में वार्ड 19, 11, 21 और महिला वर्ग में वार्ड 20, 12, 16 तय किए गए हैं।
ओबीसी (OBC): ओपन के लिए वार्ड 22, 2, 24 तथा महिला वर्ग के लिए वार्ड 23 और 36 आरक्षित रहे।
सामान्य (General): सामान्य ओपन में वार्ड 39, 7, 35, 31, 25, 26, 32, 15, 13, 10 आए हैं। वहीं सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 4, 33, 37, 29, 6, 18, 27, 17, 38 और 5 शामिल हैं।
उमरैण (25 वार्ड): एससी ओपन 14, 12, 19 व एससी महिला 8, 5, 25; ओबीसी ओपन 23, 20, 15 व ओबीसी महिला 3, 22; एसटी ओपन 11 (एसटी महिला शून्य); सामान्य ओपन 2, 1, 6, 9, 24, 4 तथा सामान्य महिला 18, 10, 17, 13, 21, 7, 16।
मालाखेड़ा (23 वार्ड): एससी ओपन 19, 2, 5 व महिला 7, 13; ओबीसी ओपन 17, 20 व महिला 6, 14; एसटी ओपन 22 व महिला 18; सामान्य ओपन 23, 11, 16, 9, 3, 8 तथा सामान्य महिला 1, 12, 15, 4, 21, 10।
थानागाजी (21 वार्ड): एससी ओपन 14, 15 व महिला 12; ओबीसी ओपन 16 (महिला शून्य); एसटी ओपन 17, 19, 20 व महिला 21, 9, 18; सामान्य ओपन 4, 8, 13, 7, 3 तथा सामान्य महिला 6, 2, 11, 5, 1, 10।
राजगढ़ (23 वार्ड): एससी ओपन 22, 3, 1 व महिला 8, 7; ओबीसी ओपन 20 (महिला शून्य); एसटी ओपन 17, 19, 21 व महिला 9, 13; सामान्य ओपन 6, 16, 4, 5, 12 तथा सामान्य महिला 23, 2, 10, 15, 18, 14, 11।
गोविंदगढ़ (15 वार्ड): एससी ओपन 12, 15 व महिला 13; ओबीसी ओपन 9, 5 व महिला 4; (एसटी वर्ग शून्य); सामान्य ओपन 2, 3, 10, 6 तथा सामान्य महिला 7, 1, 11, 14, 8।
लक्ष्मणगढ़ (17 वार्ड): एससी ओपन 6, 3 व महिला 7; ओबीसी ओपन 10 व महिला 15; एसटी ओपन 11, 14 व महिला 12; सामान्य ओपन 4, 9, 1, 16 तथा सामान्य महिला 8, 13, 17, 2, 5
रामगढ़ (17 वार्ड): एससी ओपन 10, 5 व महिला वार्ड 13; ओबीसी ओपन 6, 3 व महिला वार्ड 1; एसटी ओपन 14 (एसटी महिला शून्य); अनारक्षित ओपन 17, 9, 8, 12 तथा अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 4, 16, 7, 15, 2 और 11 तय हुए हैं।
मुबारिकपुर (15 वार्ड): एससी ओपन वार्ड 6 (महिला शून्य); ओबीसी ओपन 12, 5 व महिला वार्ड 1; एसटी वर्ग के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं है; अनारक्षित ओपन में वार्ड 10, 15, 8, 2, 13 और अनारक्षित महिला में 4, 3, 7, 9, 11, 14 शामिल हैं।
रैणी (27 वार्ड): एससी ओपन 23, 12, 27 व महिला 4, 1; ओबीसी ओपन 13 (महिला शून्य); एसटी ओपन 20, 8, 16, 25 व महिला 15, 19, 14; अनारक्षित ओपन 18, 26, 6, 24, 3, 7 और अनारक्षित महिला के खाते में वार्ड 11, 2, 10, 21, 17, 9, 22, 5 गए हैं।
कठूमर (23 वार्ड): एससी ओपन 11, 20, 23 व महिला 14, 13; ओबीसी ओपन 17, 15 व महिला वार्ड 2; एसटी ओपन 9, 6 व महिला 8; अनारक्षित ओपन 4, 22, 16, 10, 21 तथा अनारक्षित महिला वर्ग में 1, 19, 7, 3, 18, 5, 12 आए हैं।
खेरली सोनखर (15 वार्ड): एससी ओपन 14, 8 व महिला 6, 5; ओबीसी ओपन वार्ड 10 (महिला शून्य); एसटी ओपन 7 व महिला वार्ड 1; अनारक्षित ओपन 12, 13, 11, 15 और अनारक्षित महिला के लिए वार्ड 2, 9, 3, 4 आरक्षित किए गए हैं।
Updated on:
23 Sept 2026 02:20 pm
Published on:
23 Sept 2026 01:02 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
