
उत्तर प्रदेश के सभी दलों को इस वक्त यूपी विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट का इंतजार है। सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता इस वक्त बहस में जुटे हैं। पर दिमाग में सिर्फ 10 मार्च चल रहा है। सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा सहित सभी दलों में खलबली मच गई है। सभी के चेहरे से मुस्कुराहट गायब हो गई। सब ने एक सुर में कहाकि, एक्जिट पोल गलत होता है, नतीजे इसके उलट आएंगे। जानिए की इन नेताओं ने एक्जिट पोल पर क्या कहा।
टेलीविजन पर ध्यान न दें : ओमप्रकाश राजभर
एग्जिट पोल के दावों को ख़ारिज करते हुए सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर कहाकि, गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। साथ ही ईवीएम की सुरक्षा को लेकर राजभर बहुत चिंतित थे। ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश, सपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है.. टेलीविजन पर ध्यान न दें… जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं! ईवीएम पर रहे हमेशा ध्यान।
हम देखेंगे चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं : प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक्जिट पोल को लेकर का कहा, 'हम जितनी मेहनत से लड़ कर सकते थे लड़े। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं। आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है।
एग्ज़िट पोल्स की तस्वीर अविश्वसनीय : शिवपाल सिंह यादव
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपने ट्वीट कर कहा कि, एग्ज़िट पोल्स के दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा रहा है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें। निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है।
दस मार्च को परिणाम अच्छे आएंगे : जयंत चौधरी
रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि, मैंने कभी किसी बूथ पर एक्जिट पोल वाले को देखा नहीं है। वह कहां से डेटा लाते हैं। उस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं। दस मार्च को परिणाम अच्छे आएंगे। दस मार्च को सरकार बनने जा रही है। यह मानसिक दबाव बनाने के लिए सर्वे हो रहे हैं। बहुत सारे मतदाता अपने मत के बारे में बताते नहीं है। कहा कि इस बार नतीजे अच्छे रहेंगे। लोकदल के पक्ष में माहौल है।
हम बहुमत से जीत रहे हैं : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी टीवी चैनलों की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए कहा था कि, उन्हें जो दिखाना हो दिखाने दीजिए। हम बहुमत से जीत रहे हैं। एग्जिट पोल से पहले अखिलेश यादव ने दावा किया कि, हम इस बार 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं।