sanjay singh nomination गरिमा सिंह की शिकायत के बाद आरओ ने संजय सिंह पर लगाए गए आरोपों के लिए नोटिस जारी की है। नोटिस जारी करने के बाद संजय सिंह अपना पक्ष आरओ के सामने रखेंगे। सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि संजय सिंह का नामांकन आज करना है या नहीं करना है। अगर संजय सिंह का नामांकन खारिज होता है तो यह बड़ी बात होगी। संजय को आरओ के सामने साबित करना होगा कि उन्होंने अमिता सिंह का नाम अपने पत्नी के तौर पर क्यों लिखा है जबकि आरओ से ऐसा करने का विरोध किया गया है।
sanjay singh nomination अमेठी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह का नामांकन निरस्त कराने के लिए उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर उन्होंने आरोप लगाए हैं कि संजय सिंह का नामांकन निरस्त करने की मांग की है। आरओ को अपत्ति दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गरिमा सिंह ने बताया कि संजय सिंह ने इलेक्शन कमीशन को दिए गए अपने हलफनामे में पत्नी के कॉलम में अमिता का नाम दिया है जो मुझे कतई मंजूर नहीं है। गरिमा सिंह ने कहा कि वह अपना गौरव सम्मान पाना चाहती हैं।
अमेठी से वर्तमान विधायक हैं गरिमां सिंह
अमेठी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक गरिमा सिंह ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार का प्रचार करने के सवाल पर गरिमा सिंह ने कहा कि अभी इस पर विचार नहीं किया गया है। पार्टी की वर्कर हूं जो आदेश निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी में विश्वकर्मा सिंह का टिकट काटकर संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। गरिमा सिंह को इस बात से नाराजगी है कि संजय सिंह द्वारा दिया गया हलफनामे में अपनी पत्नी के स्थान पर अमिता का विरोध दर्ज कराने के लिए अपने परिवार के सदस्य के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी।
आरओ ने जारी की नोटिस