Ghaziabad Assembly Elections Result 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम (UP Assembly Election Results 2022) घोषित हो चुके हैं। गाजियाबाद विधानसभा सीट के परिणाम पर सबकी नजर थी, क्योंकि यहां से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग (Minister Atul Garg) की किस्मत दांव पर लगी थी। अतुल गर्ग ने एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। जबकि जबकि बसपा के केके शुक्ला (KK Shukla) दूसरे स्थान पर रहे हैं।

बता दें कि गाजियाबाद में मतगणना के लिए 12 हॉल बनाए गए थे। जहां 10 टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती हुई और 84 टेबल पर ईवीएम में पड़े वोटों की काउंटिंग की गई। गाजियाबाद सदर में कुल 39 चक्र में गिनती पूरी की गई। सुबह 9 बजे से मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए थे। शुरुआत से ही मंत्री अतुल गर्ग ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी, जो अंत तक जारी रही।
पहली बार नहीं बदला विधायक
बता दें कि गाजियाबाद विधानसभा सीट सामान्य वर्ग के बाहुल्य वाली सीट है। यहां हर जाति-धर्म के लोग चुनाव में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसी कारण यहां हर बार विधायक बदल जाते थे, लेकिन अतुल गर्ग ने दूसरी बार जीतकर इसे गलत साबित किया है। यहां भाजपा, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने ही जीत हासिल की है। 2002 में कांग्रेस के सुरेंद्र गोयल जीते थे तो 2007 में बीजेपी के सुनील शर्मा, 2012 में बसपा के सुरेश बंसल तो 2017 में भाजपा के अतुल गर्ग ने जीत हासिल की थी।
2017 के मुकाबले कम हुआ मतदान
गाजियाबाद विधानसभा सीट की बात करें तो पहले चरण में हुए मतदान के दौरान यूपी चुनावा 2022 के तहत महज 53.96 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2017 में गाजियाबाद में कुल 54.99 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2017 में भाजपा के अतुल गर्ग ने बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को 70505 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।