Assembly Election Results 2022: समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव ने समझौता कर लिया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने अपने सिंबल पर शिवपाल सिंह यादव को जसवंत नगर सीट पर मैदान पर उतारा है। जहां से शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। अभीतक शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं।
Jaswantnagar Assembly Elections Result 2022 and UP Assembly Election Results 2022: जसवंत नगर सीट पर समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता प्रखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जसवंत नगर विधानसभा सीट पर शिवपाल यादव 5000 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा से विवेक शाक्य हैं।
सपा के सिम्बल पर लड़ रहे चुनाव
समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव ने समझौता कर लिया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने अपने सिंबल पर शिवपाल सिंह यादव को जसवंत नगर सीट पर मैदान पर उतारा है। जहां से शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। अभीतक शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं।
लगात जीत रहे हैं शिवपाल
वर्ष 2017 के चुनाव पर शिवपाल सिंह यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। शिवपाल सिंह यादव 126000 से अधिक वोटों से जीते थे। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 241 सीटों पर आगे चल रही है वहीं समाजवादी पार्टी 97 सीटों पर आगे चल रही है।