उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई बाहुबली भी मैदान पर हैं। इस सीट पर सभी की नजरें बनी हुईं है। बताते चलें प्रतीक भूषण शरण भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। अयोध्या की गोसाईगंज सीट से माफिया अभय सिंह समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। जनसत्ता दल से कुंडा सीट पर रघुराज प्रताप सिंह मैदान में हैं। मानिकपुर से सपा प्रत्याशी वीर सिंह पटेल मैदान में हैं। बसपा की नौतनवा से अमन मणि त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं। सुलेलदेव पार्टी से मऊ सदर सीट पर मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी चुनाव मैदान में हैं। मोहम्मदाबाद सीट से शोएब अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रह हैं। जेडीयू के टिकट पर धनंजय सिंह, मल्हनी सीट से मैदान में है विजय सिंह प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।