चुनाव

Kerala Assembly Elections 2021 – कांग्रेसी नेता के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने वोटर्स लिस्ट जांचने के आदेश दिए

Kerala Assembly Elections 2021 - कांग्रेसी नेता रमेश ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोगों को एक से अधिक वोटर आईडी दी गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2021, 2:35 PM IST
kerala_leader_ramesh_chennithala.jpg

Kerala Assembly Elections 2021 - राज्य में विपक्षी दल के नेता रमेश चेन्नीथला द्वारा फ्रॉड इलेक्शन आईडी यूज लेने के आरोप लगाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने केरल में वोटर्स लिस्ट को एक बार फिर से जांचने का निर्णय लिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी टीकाराम मीणा ने जिला कलेक्टरों तथा चुनाव अधिकारियों को चेन्नीथला के आरोपों पर जांच कर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रिपोर्ट सब्मिट करने के लिए शनिवार तक का समय दिया गया है।

यहां से देखें : kerala Assembly Elections 2021 1 - भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की

लिखित शिकायत देते हुए लगाया था बड़ा आरोप
उल्लेखीय है कि कांग्रेसी नेता रमेश ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोगों को एक से अधिक वोटर आईडी दी गई हैं। इन वोटर्स आईडी के जरिए उन्होंने चुनाव में किसी बड़ी धांधली की आशंका भी व्यक्त की थी। गुरुवार को उन्होंने अपनी शिकायत दोहराते हुए एक ओर कंप्लेंट की थी, इसमें उन्होंने कन्नूर, कालपेट्टा, पट्टाम्बी, वैकोम, अडूर तथा उदुमबंचोला विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी तरह की धांधली होने की बात कही थी। इसी को ध्यान रखते हुए कासरगोड, कोझिकोड़, अलप्पुहा, कोल्लम तथा तिरुवनंतपुरम के अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा, निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी
इस पूरे मुद्दे पर बोलते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों को सभी वोटर्स लिस्ट जांचने तथा उनमें किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उसे दूर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तत्पर हैं तथा यदि चेन्नीथला के आरोप सत्य पाए जाते हैं तो आयोग इस संबंध में उचित कानूनी कार्यवाही करेगा और दोषियों के विरुद्ध एक्शन लिया जाएगा।

Published on: