चुनाव

Kunda Assembly Elections Result 2022: सपा प्रत्याशी गुलशन से शुरूआती रुझान में आगे निकले राजा, ये है अपडेट

Kunda Assembly Elections Result 2022 and UP Assembly Election Results 2022: उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में रही कुंडा के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। जहां एक ओर गुलशन यादव पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं गुलशन यादव की लड़ाई से रघुराज प्रताप सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। हालांकि, अगर क्षेत्र के समीकरण की बात करें तो रघुराज प्रताप सिंह को हराना गुलशन यादव के लिए आसान नहीं होगा। अगर रघुराज प्रताप सिंह गुलशन यादव से चुनाव हारते हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह बड़ी बात होगी।

2 min read
Mar 10, 2022

Kunda Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ कुंडा विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में रही। रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की करीबी रहे गुलशन यादव को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। 1993 से लगातार निर्दलीय विधायक बनते आ रहे रघुराज प्रताप सिंह पहली बार अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र में मजबूत वर्चस्व रखने वाले रघुराज प्रताप सिंह के लिए इस बार की जीत आसान नहीं होगी। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने गुलशन यादव को मैदान में उतारा है और गुलशन यादव लगातार रघुराज प्रताप के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। शुरुआती रुझान में रघुराज प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी गुलशन यादव से 500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आज होगा भाग्या का फैसला

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में रही कुंडा के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। जहां एक ओर गुलशन यादव पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं गुलशन यादव की लड़ाई से रघुराज प्रताप सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। हालांकि, अगर क्षेत्र के समीकरण की बात करें तो रघुराज प्रताप सिंह को हराना गुलशन यादव के लिए आसान नहीं होगा। अगर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ यादव से चुनाव हारते हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह बड़ी बात होगी।

चुनाव के दौरान रहा विवाद

बाहुबलियों की धरती कहीं जाने वाली प्रतापगढ़ कुंडा सीट पर चुनाव के दौरान काफी विवाद रहा। इस दौरान गुलशन यादव ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तो वहीं रघुराज प्रताप सिंह के समर्थकों के ऊपर गुलशन ने हमले का आरोप भी लगाया। जिसको लेकर रघुराज प्रताप सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि, एक मामले में गुलशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

अखिलेश ने भी दिया था बयान

गुलशन यादव के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव ने भी रघुराज प्रताप सिंह को चुनौती दी थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने रघुराज प्रताप सिंह का नाम लिए बगैर कुंडा में कुंडी लगाने की बात कही थी। जिसका रघुराज प्रताप सिंह ने तीखा जवाब दिया था। रघुराज प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव जवाब देते हुए कहा था कि किसी माई के लाल में दम नहीं है कुंडा में कुंडी लगा सके। इन तमाम विवादों बयान बाजी के बाद आज कुंडा विधानसभा सीट का फैसला हो जाएगा और पता चल जाएगा कुंडा में किस का वर्चस्व कायम है।

Updated on:
10 Mar 2022 08:36 am
Published on:
10 Mar 2022 08:26 am
Also Read
View All