उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की काउंटिंग को विवाद रहित व सुरक्षित ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना में 250 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। जिसमें 36 कंपनी अर्ध सैनिक बल ईवीएम की सुरक्षा में लगाए गए हैं। 214 कंपनी अर्ध सैनिक बलों को मतगणना स्थल और कानून व्यवस्था को देखने की जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के कार्य में 625 राजपत्रित अधिकारी, 1807 इंस्पेक्टर, 9598 सब इंस्पेक्टर, 12627 हेड कॉन्स्टेबल व 48649 कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं। विवाद रहित मतगणना के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई है। अर्धसैनिक बलों के साथ 70000 पुलिस कर्मचारी व 69 कंपनी पीएसी को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है।