उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में इस बार करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ गई है। 18वीं विधानसभा में इस बार 15 प्रतिशत अधिक करोड़पति विधायक शामिल हैं। इनमें कुछ विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति दो से पांच करोड़ के बीच में है, तो कई विधायक पांच करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में इस बार करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ गई है। 18वीं विधानसभा में इस बार 15 प्रतिशत अधिक करोड़पति विधायक शामिल हैं। इनमें कुछ विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति दो से पांच करोड़ के बीच में है, तो कई विधायक पांच करोड़ से अधिक संपत्ति के मालिक हैं। राजनीतिक हस्तियों का लेखा जोखा करने वाली एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने इसकी रिपोर्ट तैयार की है।
कितने करोड़पति विधायक
यूपी विधानसभा चुनाव में करोड़पति विजेता उम्मीदवारों में सबसे 2017 के विधायकों की बात करेंगे। 2017 में 402 में से 322 (80%) विधायक करोड़पति थे। इनमें बीजेपी के 255 में से 233 यानी कि 91 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी के 111 में से 100 यानी कि 90 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विजेता उम्मीदवारों में 122 (30%) विधायक ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति दो से पांच करोड़ के बीच है, जबकि 183 विधायक यानी कि 43 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति पांच करोड़ या उससे अधिक है। अपना दल (एस) में 75 प्रतिशत करोड़पति विधायक हैं। वहीं, आरएलडी में आठ में से सात यानी कि 88 प्रतिशत विजेता करोड़पति हैं। इसी तरह सुभासपा के सभी छह और कांग्रेस के दो और बसपा का एक विधायक करोड़पति है।
84 ऐसे विजेता उम्मीदवार हैं, जिनकी संपत्ति 50 लाख से दो करोड़ है। वहीं 74 विजेता उम्मीदवारों ने अपनी देनदारी एक करोड़ से अधिक की घोषित की है।
सबसे अमीर विधायक
मेरठ से जीतने वाले भाजपा के अमित अग्रवाल सबसे अमीर विधायक हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 148 करोड़ रुपये बताई है। जलालपुर विधानसभा सीट से सपा विधायक राकेश पांडेय 59 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसी तरह मुरादाबाद रूरल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद नासिर की संपत्ति 60 करोड़ है।
सपा के अनिल की संपत्ति सबसे कम
सपा से चित्रकूट से जीते अनिल कुमार की संपत्ति सबसे कम है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 36,496 रुपये बताई है। इसके बाद गोरखपुर की चौरी चौरा सीट से विधायक संजय निषाद के बेटे सरवन कुमार निषाद की कुल संपत्ति 72,996 रुपये है।